Site icon Yuva Haryana News

Farmers Protest : हरियाणा-पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान फिर भड़के ! कर दिया ये बड़ा ऐलान; जानें ऐसा क्या करेंगे अब

Farmers Protest

Farmers Protest : किसान आंदोलन से जुड़े वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह जलबेहड़ा की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा-पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर विरोधप्रदर्शन कर रहे किसान एक बार फिर भड़क गए है। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकालीन के लिए जाम करने की चेतावनी दी है।

वहीं इससे पहले 7 अप्रैल को देशभर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान भी किया है। 5 किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है।

पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी किया। किसानों का कहना है कि 10 फरवरी से हरियाणा में सैकड़ों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से 5 किसान नेता अभी भी जेल में हैं।

इनमे से रविंदर सिंह व अमरजीत सिंह 13 फरवरी से, अनीश खटकड़ 19 मार्च से जींद जेल में बंद हैं। 28 मार्च को अंबाला पुलिस ने युवा किसान नेता वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। 3 दिन के रिमांड के बाद से अंबाला सेंट्रल जेल में हैं।

5 किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है।

पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार भी किया। किसानों का कहना है कि 10 फरवरी से हरियाणा में सैकड़ों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से 5 किसान नेता अभी भी जेल में हैं।

रविंदर सिंह व अमरजीत सिंह 13 फरवरी से, अनीश खटकड़ 19 मार्च से जींद जेल में बंद हैं। 28 मार्च को अंबाला पुलिस ने युवा किसान नेता वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह और गुरकीरत सिंह को गिरफ्तार किया। 3 दिन के रिमांड के बाद से अंबाला सेंट्रल जेल में हैं।

Exit mobile version