किसान आंदोलन के लिए अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इन दो दिनों में दो बड़े घटनाक्रम होंगे।

पहला, किसानों का दिल्ली कूच:

सरकार के साथ बातचीत कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। 21 फरवरी की सुबह, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में, किसान ‘दिल्ली कूच’ के लिए रवाना होंगे।

दूसरा, SKM की अहम बैठक:

22 फरवरी को, देश का सबसे बड़ा किसान संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पंजाब में अपनी अहम बैठक करेगा। इस बैठक में SKM के साथ जुड़े 100 से अधिक संगठन भाग लेंगे। बैठक में किसान आंदोलन 2.0 पर चर्चा होगी और आगामी रणनीति तय होगी।

SKM इस समय किसान आंदोलन 2.0 में शामिल नहीं है, हालांकि उसके कुछ घटक दल भाग ले रहे हैं। बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि SKM आंदोलन में शामिल होगा या नहीं।

केंद्र सरकार द्वारा 2021 में दिया गया लिखित आश्वासन लागू किया जाए। पांच साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाए।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “अगर सरकार हमारे मुद्दों का समाधान नहीं करती है या हमें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं देती है, तो हम राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर देंगे।”