Yuva Haryana News

किसान आंदोलन Live : शंभू बॉर्डर पर तनाव, पथराव और आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के कारण दिल्ली और एनसीआर में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई है। कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है।

लाइव अपडेट

01:54 PM

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटा दिया है।

01:26 PM
 कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसानों के साथ हुए समझौते का पालन करना चाहिए। किसानों की एमएसपी की मांग वैध है। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी बात माननी चाहिए।

01:23 PM
 पंजाब कांग्रेस ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है। साथ ही किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 82838-35469 नंबर भी जारी किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि 1967 में एमएसपी लाने वाली इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार थी। किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का ऋण हमने माफ किया था, उस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे… हमने पंजाब के 5.5 लाख किसानों का ऋण माफ किया और बिना केंद्र सरकार की मदद के… पंजाब की सरकारों ने ये किया… हमने कभी किसी किसान के ऊपर मुकदमा नहीं किया।

12:59 PM
 फतेहगढ़ साहिब के गांव लटोर में क्रांतिकारी किसान यूनियन किसानों के लिए लंगर पानी का प्रबंध कर रही है।

12:35 PM
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया…हम किसानों के साथ हैं…मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों… सभी मुद्दे बातचीत से हल हों… किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं। आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है।

12:25 PM
 शंभू बॉर्डर पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं।

12:13 PM
शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव की सूचना आ रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं।

12:00 PM
शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

11:53 AM
विरोध मार्च निकाल रहे किसानों ने अंबाला हाईवे को पार किया।

11:43 AM
शंभू बॉर्डर पर तमाशबीनों को पुलिस ने खदेड़ा।

11:35 AM
पिहोवा और इस्माईलाबाद में भी बैरिकेडिंग।

11:19 AM
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कहना है कि किसानों की कुछ मांगों पर हमें राज्यों के साथ चर्चा करने की जरूरत है… हमें चर्चा के लिए एक मंच तैयार करने और समाधान खोजने की जरूरत है। भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए बाध्य है…जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसान संघ को यह समझने की जरूरत है।

11:14 AM
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं।

11:04 AM
किसानों ने शंभू बॉर्डर से अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया।
Kisan Andolan: Tractor March Of Farmers In Many Villages Of Punjab - Amar Ujala Hindi News Live - पंजाब :1245 गांवों में निकला किसानों का ट्रैक्टर मार्च, बोले- यह तो ट्रेलर है,

10:33 AM
किसानों ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब में किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। थोड़ी देर बाद दिल्ली जाने की घोषणा करेंगे।

09:58 AM
किसान कुछ ही देर में हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

09:36 AM
अंबाला से लगता पंजाब का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील है। शंभू टोल से 1 किलोमीटर पहले एक और नाका लगाया गया है जहां से आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। मीडिया को भी यहीं रोका गया है।

09:11 AM
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने मीडिया से कहा कि उनकी मुख्य तीन मांगें- एमएसपी की गारंटी, किसानों के कर्ज माफ करने और 60 से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने पर सहमति नहीं बन सकी। किसान बातचीत के लिए तैयार हैं और केंद्र सरकार जब भी बातचीत के लिए बुलाएगी, हम जरूर जाएंगे। केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है और वह केवल समय गुजारना चाहती है। हमने पूरी कोशिश की और मंत्रियों से लंबी बातचीत की लेकिन कोई

Exit mobile version