Site icon Yuva Haryana News

किसान प्रीतपाल सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया

दातासिंहवाला बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प में घायल हुए प्रीतपाल सिंह को शनिवार को रोहतक पीजीआई से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रीतपाल सिंह संगरुर के रहने वाले हैं।

परिजनों का आरोप था कि प्रीतपाल सिंह का सही उपचार नहीं किया जा रहा था। वे डरे हुए थे और लुधियाना जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही थी।

पीजीआई में दाखिल मरीज को लेकर पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था। कहा था कि मरीज को पंजाब के हवाले किया जाए, ताकि उसका सही ढंग से उपचार कराया जा सके।

जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जगमति सांगवान का कहना है कि हरियाणा पुलिस पंजाब के किसान प्रीतपाल सिंह को जबरन उठाकर लाई थी। उसे टार्चर भी किया गया था। उसके जबड़े और पैरों पर चोटों के निशान हैं। उसे अचेत हालत में पीजीआई में दाखिल किया गया था।

शनिवार को बलदेव सिंह सिरसा चंडीगढ़ से रोहतक आए और संगठनों के सांझे प्रयास से प्रीतपाल सिंह को चंडीगढ़ भिजवाया गया।

Exit mobile version