Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन देश-दुनिया के लाखों राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। राम भक्तों को अयोध्या में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसको देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट और प्रदेश सरकार ने एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इसका नाम दिव्य अयोध्या मोबाइल एप रखा गया है। इस एप से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की जानकारी मिलेगी।
22 जनवरी को बड़ी तादाद में श्रद्धालु धर्मनगरी अयोध्या आ सकते हैं। इसको देखते हुए दिव्य अयोध्या ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आप होटल की बुकिंग कर सकते हैं। ऐप में ही डीलक्स होटल की लिस्ट भी होगी। इसके अलावा ऑनलाइन पार्किंग की भी बुकिंग एप से की जा सकेगी। अगर आपको किसी गाइड की जरूरत है तो वह भी इस ऐप से आपको मिल जाएगा।
इस ऐप में 22 भाषाओं को अंकित किया गया है। यानी इस ऐप में लोगों को 22 भाषाओं में जानकारी मिल सकेगी। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना पड़ेगा। वहां आपको दिव्य अयोध्या टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद आपको एक लिंक ओपन होगा। उस लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।