Site icon Yuva Haryana News

Ram Mandir: रामभक्तों के लिए खुशखबरी ! अयोध्या के लिए यहां से चली सीधी बस सेवा, जाने पूरी खबर

Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अयोध्या के लिए रामपुर रोडवेज डिपो से दूसरे दिन दो बसें संचालित की गईं। जिसमें रामभक्तों ने राम नाम के जयकारों के साथ सफर किया। चालक-परिचालकों ने भी जय श्रीराम और हनुमान के जयघोष के साथ बसों का संचालन किया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बरेली में रुकने के बाद बस अयोध्या पहुंचेगी।

रामपुर रोडवेज डिपो की अयोध्या के लिए पहली बस साढ़े सात बजे निकली है। जबकि दूसरी बस दोपहर 12 बजे रवाना हुई है। इस दौरान पहली बस में 28 मुसाफिर, जबकि दूसरी बस में रामपुर से 30 मुसाफिर बैठे थे। जिनको अयोध्या के लिए जाना था। रामपुर से बस बरेली सेटेलाइट पर रुकी है।

इसके बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, कैसरबाग लखनऊ, अवध बस स्टेशन, बाराबंकी, होते हुए अयोध्या बस पहुंची। रामपुर से अयोध्या तक का किराया प्रति व्यक्ति 706 रुपये है। दोनों बसों को एआरएम दीपचंद्र जैन ने समय से रवाना कर दिया था। इस बीच रोडवेज पर रामधुन बजती रही और माहौल राम मय हो गया।

रोडवेज डिपो को भव्य तरीके से सजाया

रामलला को अयोध्या में विराजमान करने की खुशी में रोडवेज डिपो को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसमें लाइटिंग व्यवस्था कराई जाएगी और 22 तारीख को दीपक भी जलाए जाएंगे और इसके साथ ही राम धुन भी सुनाई देगी।

रामपुर रोडवेज डिपो से अयोध्या के लिए दो बसों को शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब रोडवेज परिसर को सजाने के आदेश आए हैं। बताया जा रहा है कि लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी और रोडवेज को जगमग किया जाएगा।

Exit mobile version