Site icon Yuva Haryana News

Delhi Metro Viral Video: ‘निकल जा मेरी जिंदगी से, दिल्ली मेट्रो में भिड़ा कपल, देखिये वीडियो

Delhi Metro Viral Video

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक कपल एक-दूसरे को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। पहले लड़की लड़के को थप्पड़ मारती है।

लड़का कहता है, हाथ मत उठा पब्लिक प्लेस है। लड़की जाने लगती है तो लड़का कहता है निकल यहां से। इस पर लड़की फिर मारती है। इसके बाद लड़का भी उसे थप्पड़ मारता है और दोनों मेट्रो से बाहर चले जाते हैं।

इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में झगडे़ के कई वीडियो सामने आए हैं. अमूमन ये झगड़े सीट को लेकर होते हैं। इसके अलावा मेट्रो रील्स बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में रहती है। लोग मेट्रो के भीतर डांस करते हैं और रील्स बनाते हैं। जिससे अक्सर बाकी यात्रियों को दिक्कत का सामना करते देखा जा सकता है।

बीते दिनों भी मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी।

इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी। इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो. जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो। ’

 

Exit mobile version