Covaxin ke Side Effects: कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन वैक्सीन लगवाई थी। कोवैक्सिन के साइड इफेक्ट्स पर एक अध्ययन ने कई चिंताजनक निष्कर्ष सामने रखे हैं

इस अध्ययन में 1024 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें 635 किशोर और 391 वयस्क शामिल थे। इन लोगों को टीका लगने के एक साल बाद तक फॉलो-अप चेकअप के लिए संपर्क किया गया।

किशोरों में देखे गए साइड इफेक्ट्स

  • वायरल अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक इंफेक्शन्स: 304 किशोरों (48%) में देखा गया।
  • न्यू-ऑनसेट स्कीन एंड सबकुटैनियस डिसऑर्डर: 10.5% किशोरों में पाया गया।
  • जनरल डिसऑर्डर: 10.2% किशोरों में देखा गया।
  • नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर: 4.7% किशोरों में पाया गया।

वयस्कों में देखे गए साइड इफेक्ट्स

  • जनरल डिसऑर्डर: 8.9% वयस्कों में देखा गया।
  • मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर: 5.8% वयस्कों में पाया गया।
  • नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर: 5.5% वयस्कों में देखा गया।

महिलाओं में देखे गए साइड इफेक्ट्स

  • पीरियड से जुड़ी परेशानी: 4.6% महिलाओं में पाई गई।
  • आंख से जुड़ी दिक्कत: 2.7% महिलाओं में देखी गई।
  • हाइपोथारोइडिज्म: 0.6% महिलाओं में पाया गया।

गंभीर साइड इफेक्ट्स

  • स्ट्रोक: 0.3% लोगों में पाया गया।
  • गुइलैन-बैरे सिंड्रोम (GBS): 0.1% लोगों में पाया गया।
  • थायराइड की बीमारी: वैक्सीन के बाद महिलाओं में थायराइड की बीमारी का प्रभाव बढ़ गया।