Site icon Yuva Haryana News

मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस आला कमान करेगा तय :-कुमारी सैलजा

मुख्यमंत्री का चेहरा कांग्रेस आला कमान करेगा तय :-कुमारी सैलजा

कांग्रेस पार्टी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा आला कमान तय करता है। हर कोई अपने तरीके से चुनाव लड़े लेकिन मुख्यमंत्री पद का चेहरा हमेशा आला कमान तय करता है। साथ ही उन्होंने कहा पार्टी बिना संगठन के ही मजबूत है, कुमारी सैलजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन केंद्रीय स्तर तक है, इसलिए अब मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा आज गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम में तेज कॉलोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कोई अपने तरीके से चुनाव लड़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा आला कमान तय करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कोई नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है लेकिन इसका फैसला तो केंद्रीय नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में आवागमन चलता रहता है लेकिन लोग हमारे पास है। कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार द्वारा लगातार ईडी छापेमारी पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी दल की आवाज नहीं दबा सकती जबकि जनता सब समझ चुकी है।

सैलजा ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति दोनों ही जनता का अहित करने वाली है और अलग अलग एजेंसियों से छापेमारी करवाकर भाजपा विपक्ष और जनता की आवाज को दबाना चाहती है। जबकि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की गठबंधन सरकार की कथनी और करनी के अंतर के चलते आज हर वर्ग दुःखी है और जनता के समक्ष इंडिया गठबंधन एक मजबूत विकल्प है।

उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है सैलजा ने यह भी स्प्ष्ट किया कि उनकी खुद की इच्छा है कि वह विधानसभा का चुनाव लड़े।

Exit mobile version