Site icon Yuva Haryana News

Lok Sabha Elections: हरियाणा के इस जिले में आज पहुंचेंगे दिल्ली-पंजाब के CM, लोकसभा चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे।

AAP के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा इस आगाज के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके तहत इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में कार्यक्रम शुरू करेंगे।

AAP के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेगा।

Exit mobile version