Site icon Yuva Haryana News

Farmers Protest: चंडीगढ़-दिल्ली रूट में किया बदलाव, यहां जानें पूरा रूट प्लान

Farmers Protest

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान संगठनों को रोकने के लिए प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से बंद किया है। जिसके कारण आमजन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रूट प्लान में बदलाव किया गया है।

इसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वालों के लिए रूट प्लान

दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए या करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला और पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।

हिसार, सिरसा से चंडीगढ़ रुट प्लान

हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला पहुंच सकते हैं।

हरियाणा पुलिस ने की ये अपील

हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। साथ ही किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

Exit mobile version