Site icon Yuva Haryana News

Haryana News : हरियाणा में बड़ा हादसा ! भाखड़ा नहर में गिरी कार; सर्च अभियान में एक व्यक्ति की मिली लाश

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां टोहाना की भाखड़ा नहर में एक होंडा सिटी गाड़ी गिरने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मुश्कक्त के बाद क्रेन बुलवाकर गाड़ी को नहर से निकाला गया।

वहीं जब गोताखोरों की टीम को बुलकर नहर में सर्च अभियान चलाया तो गाड़ी से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पंजाब के संगरूर क्षेत्र के लहरा गागा निवासी गगन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह शहर के दमकौरा रोड पर कुछ लोगों ने भाखड़ा नहर में एक होंडा सिटी गाड़ी गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि अल सुबह यह गाड़ी नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर के अंदर जा गिरी।

पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकलवाया तो उसमें कोई सवार नहीं था, लेकिन गोताखोरों ने करीब 50 मीटर दूर एक शख्स का शव निकाल लिया। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान लहरा गागा निवासी 30 वर्षीय गगनदीप के रूप में हुई।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक बठिंडा में विजा कंसलटेंसी का काम करता था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई और अभी भी नहर में सर्च अभियान जारी है।

Exit mobile version