Site icon Yuva Haryana News

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के इस जिले में BJP का नया दांव, पहली बार चुनावी मैदान में उतारी महिला प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा के अंबाला लोकसभा (आरक्षित) सीट से BJP ने पहली बार महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि अब तक यहां से दो महिलाएं सांसद बनी हैं। लेकिन BJP के लिए यह पहला मौका है कि चुनाव मैदान में उतर रही है। बंतो कटारिया के पति स्व. रतनलाल कटारिया अंबाला से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

मई 2023 में उनका निधन हो गया था और यह सीट खाली हो गई थी। बंतो कटारिया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनके पास राजनीति का करीब 44 साल का अनुभव है।

17 लोकसभा चुनावों में तीन बार आए ऐसे मौके

अंबाला लोकसभा (आरक्षित) सीट की बात करें, तो 17 लोकसभा चुनावों में तीन बार ऐसे मौके आए हैं, जबकि महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सबसे पहले साल 1957 में कांग्रेस के टिकट पर सुभद्रा जोशी ने जीत दर्ज की थी।

इसके बाद साल 2004 व 2009 में कांग्रेस से कुमारी सैलजा ने जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2014 और 2015 में अंबाला सीट पर भाजपा के रतनलाल कटारिया ने जीत दर्ज की थी। अन्य राजनीतिक दलों ने महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

Exit mobile version