Site icon Yuva Haryana News

BJP Meeting: जाटों और दलितों की नाराजगी! हरियाणा में कमजोर प्रदर्शन पर भाजपा ने की बैठक

जाटों और दलितों की नाराजगी! हरियाणा में कमजोर प्रदर्शन पर भाजपा ने की बैठक

BJP Meeting: हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन किया। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कांग्रेस ने हरियाणा की आधी सीटें यानी 5 सीटें क्यों जीतीं।

हार का एक मुख्य कारण जाटों और दलितों की नाराजगी भी माना जा रहा है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

हरियाणा में जल्द ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। भाजपा किसी जाट नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। वहीं, हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का प्रदेश का दौरा 22 से 23 जून तक चलेगा।

हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव संभावित हैं और भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Exit mobile version