Site icon Yuva Haryana News

Congress Manifesto: कांग्रेस के घोषणापत्र पर BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बोला हमला ! बोले:- ‘ये न्याय पत्र नहीं, झूठ का पुलिंदा

Congress Manifesto

Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें कांग्रेस ने जनता के लिए कई बड़े वादे किये हैं। पार्टी ने 25 लाख के बीमा कवर से लेकर महिलाओं के लिए कई वादे किए।

इसमें 5 वर्गों के लिए 25 गारंटियां शामिल की गई हैं। इन 5 वर्गों में महिला, युवा, किसान, मजदूर, बेरोजगार शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है। बता दें कि कांग्रेस के इस घोषणापत्र पर अब BJP ने हमला बोला है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कांग्रेस का न्याय पत्र नहीं, ये झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया, लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया।

कांग्रेस के न्याय पत्र में वादे

कांग्रेस ने चुनाव के लिए ‘न्याय पत्र’ जारी कर दिया है। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटियां शामिल हैं। कांग्रेस ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने, MSP को कानूनी दर्जा देने, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए करने, श्रमिक न्याय, शहरी रोजगार गारंटी, 30 लाख सरकारी नौकरियां, ट्रेनिंग के लिए 1 लाख रुपए देने, जाति जनगणना कराने, कर्जमाफी आयोग बनाने, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपए देने और कृषि को GST से मुक्त करने का वादा किया है।

Exit mobile version