Site icon Yuva Haryana News

भारत बंद: हिसार में रोडवेज का चक्का जाम, निजी बस संचालक नहीं हुए साथ

 भारत बंद के आह्वान पर शुक्रवार को हिसार में रोडवेज का चक्का जाम रहा। कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। सुबह 7 बजे से ही सभी बसें बंद रही। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने रोडवेज बस अड्डी पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। निजी बस संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने किसान आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12 से 3 बजे तक चौधरीवास टोल को फ्री करने का एलान किया। जिला प्रशासन ने बिजली, पानी, यातायात सहित आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 8 डयूटी मजिस्ट्रेट पूरे जिले में निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर नारेबाजी की। ओमप्रकाश माल व अमृत लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही हैं। सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता में सरकार नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार कर्मचारी की पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ खड़े हैं। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन मीटिंग राज्य प्रधान सुनील खटाना ने कहा कि बिजली निगम कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।

अन्य जिलों में भी हड़ताल का असर:

Exit mobile version