Site icon Yuva Haryana News

Haryana News : हरियाणा BJP में आज शामिल होंगे अशोक तंवर ! पहुंचेंगे करीब 1500 कार्यकर्ता

Haryana News

Haryana News : हरियाणा में AAP पार्टी की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। आसपास के जिलों से उनके समर्थकों का दिल्ली स्थिति तंवर आवास पर शुक्रवार से ही जमावड़ा लगने लगा है।

पूर्व सांसद ने अपने समर्थकों को सुबह 10 बजे दिल्ली स्थिति भाजपा कार्यालय में पहुंचने को कहा है। दिल्ली में अशोक तंवर आवास पर करीब हजार से 1500 कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।

अशोक तंवर के साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद टोहाना,नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भाजपा में शामिल होंगे।

Exit mobile version