Yuva Haryana News

अशोक तंवर ने AAP पार्टी से दिया इस्तीफा, जल्द भाजपा में हो सकते हैं शामिल !

Ashok Tanwar Resigns AAP: अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, इंडिया गठबंधन में AAP की कांग्रेस से बढ़ती नज़दीकियों को बताया वजह। सूत्रों की मानें तो जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं अशोक तंवर।

अशोक तंवर हरियाणा में आम आदमी पार्टी का चेहरा थे। वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन थे, लेकिन अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि शुक्रवार को वह भाजपा ज्वाइन करेंगे। साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बना सकती है।

बताया रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन से अशोक तंवर नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है. बीते सप्ताह उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से भी मुलाकात की थी।

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

Exit mobile version