CTET July 2024: CBSC केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के लिए जिन युवाओं ने आवेदन नहीं किया था, उनको एक और मौका दिया गया है। आवेदन करने की आखरी तारीख आगे बढ़ा दी है। बता दें कि अब कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार 05 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर CTET जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जारी अपडेट में कहा गया है, “CTET-जुलाई, 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05/04/2024 (रात 11:59 बजे से पहले) तक बढ़ा दी गई है।

उम्मीदवार अब CTET 2024 जुलाई सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 5 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकेंगे।

परीक्षा शेड्यूल

CTET जुलाई परीक्षा 07 जुलाई का आयोजन दो भागों में किया जाएगा। पहली पाली में पेपर 2 का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और पेपर 1 दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। CTET योग्यता प्रमाणपत्र सभी श्रेणियों के लिए जीवन भर के लिए वैध है।

कहां लागू होगा सीटेट स्कोर?

  • CTET स्कोर केंद्रीय सरकारी स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), केंद्रीय तिब्बती स्कूलों और पर लागू होते हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और एनसीटी दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत स्कूलों में लागू होंगे।
  • CTET सर्टिफिकेट गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा भी वैध माना जाता है।
  • राज्य सरकारों के स्वामित्व और प्रबंधन वाले स्कूल, स्थानीय निकाय और सहायता प्राप्त स्कूल राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीईटी पर विचार कर सकते हैं।
  • हालांकि, यदि कोई राज्य सरकार राज्य टीईटी आयोजित नहीं करने का निर्णय लेती है तो वह सीटीईटी पर भी विचार कर सकती है।
  • सीबीएसई संबद्धता उपनियमों के अनुसार, बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता एनसीटीई दिशानिर्देशों के अनुसार सीटीईटी-योग्यता या राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीईटी होनी चाहिए।