Ambala-Chandigarh Highway : अंबाला से चंडीगढ़ आने-जानें वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। अंबाला प्रशासन ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को खोलना शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों तरफ से हाईवे की एक-एक लेन खोली जा रही है।

प्रशासन को हाईवे पर लगे बोल्डर्स को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई घण्टो में प्रशासन हाईवे से बोल्डर्स को पूरे तरीके से हटाने में कामयाब नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था। जिसके कारण प्रशासन ने एक दिन पहले पूरी तरह अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे को बोल्डर्स के जरिये बंद कर दिया था।

जिसके बाद से लोगों को गांव गांव घूमकर चंडीगढ़ से आना जाना करना पड़ रहा था। अब हाईवे खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों का समय व पैसा दोनों बच सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस का कहना है अधिकारियों के आदेश पर अंबाला चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे की एक एक लेन खोली जा रही है।