Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा से पंजाब की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद, पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान किया जारी, यहां देखें

Farmer Protest

Farmer Protest: किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा के अंबाला से पंजाब की तरफ से आने-जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया है। जल्द ही इन मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ से आने जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने की वजह आमजन को यात्रा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पद रहा है।

जानकारी के मुताबिक अभी जाम में सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं ऐसे में चंडीगढ़ जाने के लिए एक लेन फिलहाल के लिए खोली गई है। आने वाला रास्ता बंद है। वहीं अंबाला में सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम को अस्थाई जेल बना दिया गया है। ताकि किसानों की गिरफ्तारी होने पर यहां लाया जा सके।

अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

पंजाब के 14 रूट प्रभावित

हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन से पहले पंजाब हरियाणा की सीमा बंद होने से पंजाब के पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर के करीब 14 रूट प्रभावित रहे। इसमें पंजाब रोडवेज की 147 बसें अपने गंतव्य तक नहीं जा सकीं। यह बसें अंबाला होकर दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों को जाती हैं।

अंबाला डिपो की करीब 50 बसों में से सिर्फ 18 बसों का ही संचालन किया। जो बसें वाया चंडीगढ़ पंजाब में गईं उन्हें 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जबकि अंबाला छावनी से 28 किलाेमीटर के सफर में राजपुरा पहुंच जाते हैं।

Exit mobile version