हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोविड-19 के कारण सरकार ने उन्हें 3 साल उम्र की छूट देने का फैसला किया है। यह छूट केवल 2024 में होने वाली भर्ती के लिए ही मान्य होगी।
सिपाही और सब इंस्पेक्टर के पदों पर छूट
सरकार के फैसले के बाद अब सिपाही के लिए 18 से 28, सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार पात्र हो जाएंगे।
उम्र की गणना
उम्र की गणना उस महीने के पहली तारीख को गिनी जाएगी, जिस महीने में आयोग या अन्य भर्ती एजेंसी आवेदन मांगेगी। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर फरवरी, 2024 में आयोग सिपाही के पदों की भर्ती का विज्ञापन निकालता है, तो उम्र की गणना 1 फरवरी, 2024 के अनुसार होगी।
ग्रुप-सी सीईटी पास उम्मीदवार ही होंगे योग्य
हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5 हजार, महिला कॉन्स्टेबल के 1 हजार पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप C के लिए CET हो चुका है, इसलिए इस भर्ती में केवल ग्रुप C सीईटी पास उम्मीदवार ही योग्य माने जाएंगे। अभी तक ग्रुप सी का एक ही सीईटी हुआ है।
कैबिनेट की मंजूरी
गृह विभाग से 3 साल की छूट देने के लिए अलग से अतिरिक्त प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए मंगाया गया। गृह विभाग का छूट मिलने का प्रस्ताव मिलते ही सर्कुलेशन के जरिए कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी।