Haryana Politics : पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। बता दें कि सावित्री जिंदल ने इस बात की जानकारी अपने एक्स के माध्यम से दी है। बताया जा रहा हैं कि सावित्री आज BJP में शामिल होंगी।

देश की सबसे अमीर महिला एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (Savitri Jinda) ने बुधवार को जिंदल हाउस पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद BJP में शामिल होने का फैसला किया हैं। उन्होंने PM नरेन्द्र मोदी की तमाम नीतियों को बेहतर बताया।

बता दें कि वीरवार को हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इसी दौरान उनकी मौजूदगी में सावित्री जिंदल औपचारिक रूप से BJP में शामिल होंगीं।

वे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं। उनके पति स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल भी कांग्रेस राज में मंत्री बने थे।

नवीन जिंदल पहले ही BJP में शामिल हो चुके हैं और उन्हें भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।