Site icon Yuva Haryana News

Nafe Singh Rathi Murder Case : अब राठी के परिजनों को मिली जान से मारने की धमकी, घर के अलग-अलग नंबरों पर आया फोन, बना डर का माहौल

Nafe Singh Rathi Murder Case

Nafe Singh Rathi Murder Case : INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच नफे सिंह राठी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बदमाशों ने घर के अलग-अलग नम्बरों पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि राठी के घर में बैठे बहादुरगढ़ के 200 लोगों के सामने धमकी भरा फोन आया है। उस समय शोक व्यक्त करने आए लोग भी मौजूद थे।

बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की थी हत्या

आपको बता दें कि रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जब आसौदा से लौट तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की हत्या कर दी थी। हमले में भांजा संजय और गनमैन संजीत घायल हो गए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे।

वहीं बीती रात हरियाणा के इंडियन नेशनल लोक दल नेता नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने ही नफे सिंह को मरवाया है। कपिल ने कहा कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती थी।

नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था। उसने कहा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा। बता दें कि हरियाणा में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने 68 वर्षीय पूर्व विधायक और आईएनएलडी नेता नफे सिंह राठी सहित उनके एक समर्थक की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Exit mobile version