Relationship Tips : अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि आजकल कुंवारे लड़कों को लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण के बारे में जानने की कोशिश की है। आखिर किस वजह ऐसा हो रहा है।

इन कारणों को समझने के लिए हमने प्रिडिक्शन्स फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज से बात की। जिन्होंने लड़कों के महिलाओं की तरफ अट्रैक्शन की बड़ी वजह डिटेल में बताई है। तो चलिए आपको भी बताते हैं।

केयर

आपको बता दें कि शादीशुदा महिलाएं कुवारी लड़कियों की तुलना में ज्यादा देखभाल करने वाले स्वभाव की होती हैं। बहुत सारी जिम्मेदारी होने के बाद भी वो अपने साथ-साथ, अपने साथी और घर के बाकी सभी सदस्यों का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं। हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। ये केयरिंग सवभाव लड़कों को बहुत ज्यादा पसंद आता है।

आत्मविश्वास

शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो घर, बच्चे और ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभाल लेती हैं। जिंदगी का अनुभव और जिम्मेदारी के चलते उनका विश्वास भी बढ़ता रहता है। यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर खींचता है।

रिश्तों की कदर

शादीशुदा महिलाएं रिश्तों की कदर करना जानती हैं। शादी के बाद वो पूरी कोशिश करती हैं कि हर रिश्ते को सहज रखें। ये महिलाएं अपने परिवार के लिए कोई भी अहम फैसला आसानी से ले सकती हैं। साथ ही अपने पार्टनर को मेंटली सपोर्ट भी करती हैं जो बात लड़को को अच्छी लगती है।

शारीरिक सुंदरता

माना जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनके रंग रूप में अधिक निखार आ जाता है और वे अधिक खुश रहती हैं। साथ ही वो खुद को मैंटेन करके भी रखती हैं। जिसकी वजह से कुंवारी लड़कियों की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। इस वजह से लड़के उनकी ओर खींचे चले जाते हैं।

ज्यादा समझदार

ये भी देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं में बेहतर समझ होती है। छोटी-छोटी बात पर नाराज नहीं होती और कुंवारी लड़कियो की तरह नखरे भी नहीं दिखातीं। लाइफ को काफी प्रेक्टिकल नजरिए से देखती हैं। उनका व्यवहार और बोलचाल अक्सर लड़कों को प्रभावित करता है। विवाहित महिलाएं सोच समझकर अनुभव से बात करती है।