Site icon Yuva Haryana News

Lok Sabha Election: हरियाणा में आप-कांग्रेस ने सीटों को लेकर किया गठबंधन, चंडीगढ़ कांग्रेस के खाते में, पंजाब में रास्ते अलग-अलग

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कसी ली है। बता दें कि इंडी गठबंधन की आज नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और AAP के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हरियाणा की सीटों को लेकर गठबंधन किया।

हरियाणा की नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। आप पार्टी कुरक्षेत्र की सीट पर चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। वहीं पंजाब में दोनों पार्टियों के रास्ते अलग अलग ही रहेंगे।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही एलान कर चुके थे कि पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर इसकी तैयारी शुरू करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।

Exit mobile version