Site icon Yuva Haryana News

Chanakya Niti: ऐसे गुणों वाली महिला से करें शादी, बदल देती है पति का भाग्य

Chanakya Niti

xr:d:DAF_pyVkSmM:664,j:9051534179495369527,t:24041409

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को दुनिया के महान ज्ञानी और विद्वानों में से एक माना जाता हैं। इनके द्वारा लिखा गया नीति शास्त्र आज भी लाखों लोगों का मार्गदर्शन करता हैं। चाणक्य जी की नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे।

चाणक्य ने अपने शास्त्र में हर समस्या का एक बेहतरीन सुझाव दिया हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति, पत्नी और दोस्ती समेत सभी विषयों की गहराई से बात की है।

चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के बारे में भी विस्तार से बताया है। चाणक्य जी ने कुछ गुणों का जिक्र किया है, अगर ऐसे गुणों वाली स्त्री से किसी व्यक्ति की शादी हो जाती है तो उसका जीवन सफल हो जाता है। आइये आज हम आपको ऐसे गुणों वाली कुछ महिलाओं के बारे में बताते हैं, जिनसे शादी करके हर मनुष्य का जीवन सफल हो जाता हैं।

संतोषी स्त्री

चाणक्य जी मानते हैं कि जो स्त्री संतोष रखने वाली होती है, वह शादी के बाद अपने पति का भाग्य बदल देती हैं। ऐसी स्त्री हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं।

क्रोध न करने वाली स्त्री

क्रोध मनुष्य के विवेक का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। जो महिला बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करती, उससे शादी करने वाला व्यक्ति बेहद ही भाग्यशाली होता है। चाणक्य जी का मानना है कि जिस घर में कोई क्रोध नहीं करता, उस घर में भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती।

मधुर वचन बोलने वाली स्त्री

चाणक्य जी मानते हैं कि जो व्यक्ति मीठा बोलती है, उसके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए। चाणक्य जी मानते हैं कि जिस स्त्री की वाणी मीठी होती है, उससे शादी करने वाले व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। ऐसी महिला घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बनाए रखती है।

धैर्यवान स्त्री

धैर्यवान स्त्री घर को स्वर्ग बना देती है। चाणक्य जी मानते हैं कि जो स्त्री धैर्यवान होती है, वह अपनी जिंदगी में कभी असफल नहीं होती। धैर्यवान स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। इसलिए चाणक्य जी मानते हैं कि जीवन में धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

Exit mobile version