Site icon Yuva Haryana News

सुहागरात पर दूल्हे के साथ हो गया कांड ! भागता हुआ पहुंचा ससुराल, बोला- साली से कराओ मेरी शादी

सुहागरात पर दूल्हे के साथ हो गया कांड ! भागता हुआ पहुंचा ससुराल

सुहागरात से पहले ही भागकर एक दूल्हे को अपने ससुराल जाना पड़ा। वहां, पहुंचकर ससुराल के लोगों से बदले में दुल्हन की छोटी बहन की डिमांड की है। बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आइये आपको पूरा मामला बताते हैं।

सुहागरात से पहले ही दूल्हे के घर में कोहराम मच गया है। दरअसल यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के अमोला का है। यहां एक युवक की शादी हुई थी। विवाह के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। दुल्हन के आने के बाद घर में परिवार ने सारी रस्में निभाई। परिवार में नई दुल्हन को लेकर खुशी का माहौल था।

दुल्हन ने जताई शौच जाने की इच्छा

लेकिन शाम को इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आ गया, जब दुल्हन ने शाम को शौच जाने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों ने घर स्थित बाथरूम में जाने को कहा। इस पर दुल्हन ने कहा कि मैं बाहर जाऊंगी। घर के लोगों को लगा कि गांव से आई तो वहां बाहर जाने की आदत रही होगी। इस पर घर के लोगों ने अंधेरा होने पर दुल्हन को बाहर शौच के लिए भेज दिया।

शादी की खुशियां मातम में बदली

वहीं, कुछ देर बाद दुल्हन लौटी नहीं तो लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। यही नहीं, शादी के दौरान जो जूलरी और नगदी मिले थे। वो भी घर में नहीं था। इसके बाद दूल्हे के घर में हंगामा मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गया। दूल्हे के सारे अरमान आंसुओं में बह गए।

भागते हुए पहुंचा ससुराल

घटना के बाद दूल्हा अपने परिवार के साथ भागते-भागते ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पूरी कहानी बताई। इस दौरान ससुराल के लोगों ने कहा कि हमें भी नहीं पता कि दुल्हन कहां है।

इसके बाद दूल्हे के परिवार ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ससुराल वालों के सामने अजीब डिमांड रख दी। दूल्हा ने कहा कि दुल्हन की जो छोटी बहन है, अब उससे हमारी शादी करवा दो। दूल्हे की डिमांड सुनकर ससुराल के लोग हैरान रह गए। ससुराल के लोगों ने कहा है कि हमलोगों को चार दिन का वक्त दीजिए। इसके बाद दुल्हन का परिवार बताएगा कि छोटी बहन की शादी दूल्हे से करवाएंगे कि नहीं।

Exit mobile version