Site icon Yuva Haryana News

भांग खाकर IndiGo Flight में चढ़ा यात्री, हवा में खोलने लगा फ्लाइट का गेट, फिर…

IndiGo Flight

 IndiGo Flight : इंदौर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में हवा में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को अरेस्ट किया है। आरोपी अनिल ने भांग का सेवन किया था। यात्रा के दौरान उसने अन्य यात्रियों से अभद्रता की। उसे दूसरी सीट पर बैठाया गया तो वह फ्लाइट में मौजूद अपने दोस्तों के साथ बैठने की जिद करने लगा।

शख्स की पहचान हैदराबाद के गजुलारामराम के चंद्रगिरिनगर निवासी अनिल पाटिल के रूप में हुई। वह अपने दोस्तों के साथ तीर्थयात्रा पर उज्जैन गया था। फ्लाइट के हैदराबाद लैंड करते ही पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि कथित तौर पर उन्हें जमानत दे दी गई थी क्योंकि वह कुछ “स्वास्थ्य समस्याओं” से पीड़ित था। उन्हें छोड़े जाने से पहले उनके स्वास्थ्य के संबंध में मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस स्टेशन में जमा की गई थी। घटना 21 मई की है, लेकिन अब सामने आई है।

Exit mobile version