Yuva Haryana News

हरियाणा से एक बड़े सांसद ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानें कौन है

Lok Sabha Elections: वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के बेटे, भाजपा से हिसार के सांसद श्री बृजेंद्र सिंह जी भाजपा को छोड़कर, हम सबकी प्रेरणा स्त्रोत आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, हमारे शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी के विचारों में आस्था जताते हुए, आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज का दिन मेरे लिए हर्ष से भरा हुआ है क्योंकि चौधरी बीरेंद्र सिंह जी के परिवार से हमारा रिश्ता पीढ़ियों का है वो आज फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।

Lok Sabha Elections

मैं श्री @BrijendraSpeaks जी का हार्दिक स्वागत करती हूं एवं आशा करती हूं कि जल्द ही चौधरी बीरेंद्र सिंह जी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे एवं न्याय की लड़ाई में हमारा साथ निभायेंगे।

कौन हैं बृजेंद्र सिंह?

बृजेंद्र सिंह लोक लेखा समिति (भारत) और रक्षा संबंधी स्थायी समिति (भारत) के सदस्य भी हैं।

बृजेन्द्र सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं जिन्होंने 21 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। 1998 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की थी.

बृजेंद्र सिंह ने जेएनवाई से आधुनिक इतिहास में एमए किया। वह हरियाणा के जिंद के मूल निवासी हैं।

बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

Exit mobile version