Kisan Andolan : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई।

राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है. राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया।

हरियाणा के इन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद

वहीं किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा और दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई है। हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वॉयस कॉल को छोड़कर SMS और सभी डोंगल सेवाएं भीं बंद कर दी गई है। यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेगा।