माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद आज अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22488) शुरू हो गई है। इस ट्रेन में 8 कोच होंगे और इसमें कुल 530 सीटें होंगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच 457 किलोमीटर की दूरी को 5.30 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, लेकिन शुक्रवार को नहीं चलेगी।

अमृतसर से पुरानी दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:05 बजे अमृतसर से रवाना होगी। इस ट्रेन का 8:33 बजे ब्यास, 9:12 बजे जालंधर कैंट, 9:24 बजे फगवाड़ा, 9:56 बजे लुधियाना और 11:14 बजे अंबाला कैंट पर 2-2 मिनट का ठहराव होगा। दोपहर 12:30 बजे यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 5:25 बजे अंबाला कैंट, शाम 6:36 बजे लुधियाना, शाम 7:08 बजे फगवाड़ा, शाम 7:20 बजे जालंधर कैंट और रात 8:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अन्य ट्रेनों की तुलना में यह ट्रेन काफी तेज है।