Family ID : हरियाणा सरकार द्वारा अब फैमिली आईडी को लेकर एक नया अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि जो परिवार अपने PPP में मुखिया का नाम बदलना चाहते हैं, उनके लिए एक राहत की खबर आई हैं। अब आधिकारिक पोर्टल पर परिवार के मुखिया का नाम पहचान पत्र में बदलने का विकल्प भी जोड़ दिया गया है।

अगर आप भी अपनी फैमिली आईडी में परिवार के मुखिया का नाम बदलना चाहते हैं तो अब यह बदलाव बेहद आसानी से किया जा सकता हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पूरे परिवार का डेटा सक्रिय कर परिवार के पात्र सदस्यों को योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

ऐसे में अगर किसी परिवार की फैमिली आईडी में किसी तरह की गलती है और वे इसे बदलवाना चाहते हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट मेरा परिवार डॉट harana.gov.in पर जाकर रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।

इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर पोर्टल पर नए विकल्प जोड़े जा रहे हैं। हाल ही में मुखिया का नाम बदलने का विकल्प जोड़ा गया है। परिवार पहचान पत्र का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित और विश्वसनीय डेटा तैयार करना है।

परिवार पहचान पत्र राज्य के प्रत्येक परिवार की पहचान और बुनियादी डेटा को सहमति से डिजिटल प्रारूप में दर्ज किया जाता है और सभी परिवारों को 8 अंकों की आईडी प्रदान की जाती है।

जानें PPP में कैसे करें बदलाव

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Mera Parivar harana.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे परिवार आईडी नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • अब आपको ओटीपी डालकर वेरिफाई करना होगा।
  • पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद दिए गए लिंक के विकल्प का चयन करें।
  • अब नए पेज पर आपको परिवार आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आप एक नए विकल्प पर क्लिक कर पाएंगे, जिसमें परिवार के किसी सदस्य को चुनने का विकल्प होगा।
  • इसके बाद HOF को सेलेक्ट करके OTP वेरिफाई करना होगा.