Site icon Yuva Haryana News

Haryana News : हरियाणा में बड़ा हादसा ! गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से 8 गायों की मौत, यहां जानें पूरा मामला

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के भिवानी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक गद्दा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग फैलने के बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में कुछ गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिनके फटने की भी आवाजें आईं। फैक्ट्री में 8 गायें थी, जिनकी आग में झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। अब आग पर काबू पा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह गद्दा फैक्ट्री ढिगावा निवासी नितेश गोयल की है। फैक्ट्री में हुई दुर्घटना से किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविवार होने के कारण फैक्ट्री में लोग कम थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी मिली तो सभी अपनी जान बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकल गए।

आग इतनी तेज फैली कि उससे काफी धुआं निकला। जो करीब 2 किलोमीटर तक हवा में चला गया। यही नहीं आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया। इसका पता चलते ही वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

उधर फायर ब्रिगेड अधिकारी अजय श्योराण ने बताया कि उन्हें एक बजे आग लगने की सूचना मिली। 50 से ज्यादा बार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भर कर लाया गया। कड़ीमशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

Exit mobile version