Site icon Yuva Haryana News

Weather Update: हरियाणा में 5 दिन और कड़ाके की ठंड, कोल्ड डे-कोहरा-शीतलहर का प्रकोप जारी

हरियाणा में 5 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कोहरा-कोल्ड डे व शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली शीत लहर से लोगों को परेशानी हो सकती है।

हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, अभी भी दिन का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री तक कम है। वहीं रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच चुका है।

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी को ऑरेज अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों में घना कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर चलने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसलिए इन जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर 23 को भी सर्द दिन रह सकता है। हालांकि, शीतलहर से अभी राहत के आसार कम हैं। 24 जनवरी तक प्रदेश में कोहरे, शीत दिन और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 जनवरी को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में ठंड की चरम स्थिति के पीछे मुख्य कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। इन हवाओं के साथ ही बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी व दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं के चलने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

Exit mobile version