Site icon Yuva Haryana News

दिल्ली बॉर्डर पर 6 दिन बाद खुलीं 2 लिंक रोड: सिंघु-दसिहरा गांव और नरेला-सफियाबाद रोड से दिल्ली में एंट्री मिलेगी

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-दिल्ली की 6 दिन से सीमाएं सील थीं। इससे हरियाणा के नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और उद्योगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एंट्री के लिए 2 लिंक रोड खोल दिए हैं।

खोली गई लिंक रोड:

हरियाणा रोडवेज विभाग के अनुसार, किसानों के दिल्ली कूच के बाद से प्रतिदिन केवल 1-2 बसें ही दिल्ली जा रही थीं। अब दिल्ली पुलिस द्वारा लिंक रोड खोलने के बाद, 500 बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।

कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा लिंक रोड खोलने से 5000 से अधिक उद्योगों को राहत मिलेगी। इन उद्योगों में हजारों लोग काम करते हैं और पंजाब से कच्चा माल प्राप्त करते हैं।

कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि यदि जल्द ही सीमाओं को नहीं खोला जाता है, तो उद्योगों और किसानों दोनों को भारी नुकसान होगा।

 

Exit mobile version