Site icon Yuva Haryana News

Heavy Rain: प्रदेश में फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट, अगले दिन दिन इन जिलों में होगी बारिश

Haryana Weather

Heavy Rain: हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट फिर से जारी हो गया है. पिछले 3 दिनों से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हुई है. अब मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला और यमुनानगर में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में 5 जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा जींद में हुई। यहां 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

कहां कितनी बारिश

हरियाणा में 5 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बारिश जींद में हुई। यहां 10.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 3.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यमुनानगर में 1.0, पंचकूला और सोनीपत में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले तो ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हो पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलो में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हाे पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलाें में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version